छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ चक्रवातीय घेरा – अरब सागर में उठा तूफान, इन इलाकों में भारी बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर से सटे इलाकों में गहरा विक्षोभ बन रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने संभावना है और पूर्व मध्य में तथा पूर्वोत्तर अरब सागर से सटे इलाकों में केंद्रित रहने की संभावना है। इसके असर से समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे पूर्व मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर में न जाएं। इस बीच, एक अन्य अनुमान के मुताबिक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।

 

राजधानी रायपुर समेत पिछले दो-तीन दिनों से चल रही बारिश की गतिविधियां शनिवार को थमीं और दोपहर में काफी देर तक धूप रही। इस वजह से तापमान 34 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है. lमौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में फिर गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इस वजह से रविवार को राजधानी-प्रदेश में फिर बारिश के आसार हैं।

 

लालपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा है। एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य और उससे लगे उत्तर-पूर्व अरब सागर में है। इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है।18 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राजधानी में दिन में हल्के बादल रहेंगे। इससे तापमान थोड़ा कम रहेगा, लेकिन दोपहर बाद या शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

 

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा लोहंडीगुड़ा और भैरमगढ़ में 90 मिमी पानी बरसा। कटेकल्याण में 80, बीजापुर व बस्तर में 70, छिंदगढ़, कुआकोंडा, जगदलपुर में 50 तथा अन्य कई जगहों पर 10 से 40 मिमी वर्षा हुई। शनिवार को दिन में माना एयरपोर्ट और अंबिकापुर में हल्की बारिश हुई।

Related Articles

Back to top button