प्रदेश में पहली बार किसी सीनियर IPS के घर छापा, ADGP जीपी सिंह के ठिकानों पर ACB की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ पुलिस के सीनियर आईपीएस जीपी सिंह के यहां एसीबी का छापा पड़ा है सुबह करीब 6 बजे पहुंची एसीबी की टीम जीपी सिंह के यहाँ पहुंची राज्य बनने के बाद किसी आईपीएस पर एसीबी की पहली कार्रवाई हुई.
आपको बता दे की एन्टी करप्सन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के ADGP जीपी सिंह के दस से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है। इनमें उनके कुछ सहयोगी भी बताए जा रहे है पता चला है की एसीबी की दस अलग-अलग टीमें तड़के सुबह 6 बजे जीपी सिंह के घर समेत दस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी।
कई शिकायतें की जांच पड़ताल के बाद एसीबी ने पहले उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया। फिर कार्रवाई की।
बहरहाल, छत्तीसगढ़ में किसी आईपीएस के खिलाफ एसीबी की ये पहली कार्रवाई होगी। राजस्थान समेत दूसरे राज्यों में जरूर कई आईएएस, आईपीएस के यहाँ एसीबी की कार्रवाई हुई है।



