गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश, राज्यों को पाबंदियां हटाने में सावधानी बरतने के, कहा- ध्यान दें पांच सूत्री रणनीति पर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर कोविड-19 की पाबंदियों में ढील देने की प्रक्रिया में सावधानी बरतने को कहा है। गृह मंत्रालय ने आगे लिखा कि कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण तथा उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। 

इसके अलावा ने मंत्रालय ने राज्यों को जिलों को प्रशासनिक इकाइयों के रूप में देखते हुए संक्रमण के मामलों की दर और अस्पतालों में बिस्तरों के भरे होने की स्थिति पर नियमित नजर रखनी चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि अगर संक्रमण की दर तथा बिस्तरों पर मरीजों की संख्या बढ़ने का पूर्व संकेत मिलता है तो निषिद्ध क्षेत्र (कंटेंमेंट) बनाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button