शासकीय आदेश की अवहेलना करते हुए कर्मचारी व अधिकारी कर्तव्य का पालन नहीं करने पर पार्षद आकाश तिवारी ने ली बैठक

रायपुर ज़िलाधीश के द्वारा वार्ड में डोर टू डोर वैक्सीन लगाने हेतु पं रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 में 12कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी।

लेकिन शासकीय आदेश की अवहेलना करते हुए कर्मचारी व अधिकारी अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे थे।
पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आज उक्त कर्मचारियों की बैठक करी।

आकाश तिवारी ने वैक्सीनेशन की आवश्यकता को देखते हुए एवं उक्त १० कर्मचारियों की जवाबदारी की गंभीरता को समझते हुए स्पष्ट रूप से आदेशात्मक चेतावनी दी कि अगर कर्मचारी यह काम नहीं करना चाहते हैं तो लिखित रूप में दें, उनके बदले नये लोगों को काम दिया जायेगा।

कलेक्टर द्वारा नियुक्त २ अधिकारी व १० कर्मचारियों (कुल १२) में से २ कर्मचारियों ने कार्य करने में असमर्थता ज़ाहिर करी तथा २ कर्मचारी आज भी अपने कार्य में एक्टिव है। शेष ८ में से ५ कर्मचारियों ने कल से कार्य में आने की सहमति दी। शेष ३ लोगों की बदली करने के लिये पार्षद ने कलेक्टर को निवेदन करने का प्रस्ताव बनाया है।
उक्त बैठक में ज़ोन ४ के कमिश्नर भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button