बस्तर सांसद से पर्यटन स्थल खोलने की मांग

तत्काल सांसद ने कलेक्टर से की बात और आवश्यक कार्यवाही की बात कही ।
जगदलपुर चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीणों ने बस्तर सांसद श्री दीपक बैज जी से मिलकर पर्यटन स्थलों के बंद होने से पर्यटन स्थलों में काम करने वाले व स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक खोलने की मांग नुकसान का सामना करना पड़ रहा है,इन समस्याओं से अवगत कराते हुए बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग की ।
जिस पर बस्तर सांसद श्री दीपक बैज ने तत्काल फोन के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से बात कर सभी पर्यटन स्थलों को खोलने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।कलेक्टर बस्तर के द्वारा शीघ्र ही पर्यटन स्थलों को खोले जाने का भरोसा दिया गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस लोहण्डीगुड़ा अध्यक्ष भवर मौर्य ,लच्छिन मौर्य, मुन्ना नेरकर ,छोटू बघेल ,मनोज नेरकर, सुजीत बर्मन ,बबलू यादव व अन्य चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीण उपस्तिथ थे.

Related Articles

Back to top button