वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी दो परिवारों को आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता


रायपुर। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज कवर्धा में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दो परिवारों को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए। मंत्री श्री अकबर द्वारा ग्राम कुकरापारा निवासी श्री धनराज और ग्राम बांटीपथरा निवासी श्री केवल की संर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर पीड़ित परिवार श्री गवाईया और फगुराम के निवास में भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें 4-4 लाख रूपए के चेक प्रदान किया। इसी प्रकार आकाशीय बिजली गिरने से तीन बैल की मृत्यु होने पर किसान सुकली लीलादादर को 24 हजार रूपए, आग लगने से मकान क्षतिग्रस्त होने से श्री रमेश कुमार लीलादादर को 18 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।  
    उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक आपदा के सभी प्रकरणों पर तत्परता से कार्यवाही की जा रही और विपदाग्रस्त परिजनों, हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्रता से मिल रही है। आपदा पीड़ित परिवारों के सदस्यों को कठनाईयों का सामना करना ना पड़े, इसलिए इस तरह के सभी प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button