बस्तर सम्भाग के ज्वलन्त मूद्दो पर ध्यान आकर्षण हेतु, बस्तर के मंत्री व प्रभारी कवासी लखमा से मिलेगा जनता कांग्रेस व मुक्तिमोर्चा का दल-नवनीत चाँद


बस्तर सम्भाग के ज्वलन्त मूद्दो पर ध्यान आकर्षण हेतु, बस्तर के मंत्री व प्रभारी कवासी लखमा से मिलेगा जनता कांग्रेस व मुक्तिमोर्चा का दल-नवनीत चाँद
बस्तर जिले व सम्भाग के जन हित से जुड़े 10 बिन्दुओ,सरकार का जवाब व उचित कार्यवाही हेतु सौपेगा मांगपत्र-नवनीत चाँद*
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ने बयान जारी करते हुए कहा कि, राज्य सरकार के आधे कार्यकाल पूरे हो जाने के बाद भी ,बस्तर की जनता से चुनाव के वक्त किये गए वादे आज परीयन्त तक पूरे नहीं किये गए,जिसके चलते,किसान ,युवा ,महिलाएं ,व्यपारी, कर्मचारी सभी सरकार की बस्तर के प्रति वादा खिलाफी से परेशान है। इस से पूर्व बस्तर के जिलो के प्रभारी मंत्रियों ने बस्तर की जनता के आवश्कता व इच्छा के विरुद्ध ही कार्य स्वीकृत किये जिस के चलते जनता में रोष व्याप्त है।वही सम्पूर्ण कोविड कॉल में बस्तर में संचालित योजना की प्रभारी मंत्रियों समीक्षा की कमी के चलते बस्तर की जनता को बड़ा नुकसान हर क्षेत्र में उठाना पड़ा है। वही अवैध शराब के व्यपार ,अवैध रेत व खनिज उत्खन व परिवहन का कारोबार फल फूल रहा है। किसान खाद के लिए परेशान है। तो नव जवान रोजगार व स्वरोजगार के लिए परेशान है। महिलाएं, आबादी क्षेत्र में नए शराब के दुकान खुलने के विरोध को सरकार द्वारा नहीं सुनने से परेशान है। उधोग विभाग के पास हजारो एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से नए उधोग स्थापित नही होने से बस्तर के व्यपारी व सभी वर्ग परेशान है। आदिवासी वर्ग ग्रामीण क्षेत्र में पेशा कानून व पँचयती राज नियम को सही तरीके से लागू नही होने ,व तेंदू पत्ता संग्रहन कमजोर नीति ,नक्सलबाद केश में जेल में बन्द वास्तविक पात्र कैदियों की रिहाई नहीं होने तो वही पोलावरम बांध पर बस्तर का नुकसान वही NMDC नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण मुद्दे पर राज्य सरकार की अस्पष्ठ नीति एवं DMFव CASAR निधियों के बस्तर वाशियो के अधिकार पर अतिक्रमण जैसे कई मूद्दो पर बस्तर की जनता परेशान है। वह अब सरकार व उनके प्रतिनिधित्व का स्पस्ट जवाब चाहती है ऐसे में बस्तर के एक मात्र मंत्री कवासी लखमा को बस्तर सम्भाग के अधिकांश जिलो का प्रभार दे कर ,बस्तर के प्रति उनकी जिमेदारियो को बड़ा दिया है। जिस से क्षेत्र को उमीद जगी है। वही बतौर प्रभारी मंत्री घोषित किये जाने के बाद उनका प्रथम बस्तर संभाग प्रवास प्रारम्भ है। ऐसे में बस्तर संभाग व जिले के ज्वलन्त मूद्दो पर वर्तमान राज्य सरकार की जिमेदारी को पूरा करवाने हेतु उनके बस्तर के जन हित के प्रति कर्तव्य को ध्यान आकर्षण करवाने, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के सयुक्त नेतृव में 10 बिन्दुओ के ज्वलन्त समस्याओ के समाधान व राज्य सरकार का रुख स्प्ष्ट करने हेतु मांग पत्र सौप बस्तर हित मे कार्यवाही हेतु निवेदन किया जाएगा । माननीय मंत्री से बस्तर जिले के प्रवास मे ज्ञापन सौप चर्चा करने हेतु जिला प्रशासन व मंत्री जी दौरा प्रभारी से दूरभाष में मुलाकात हेतु समय आरक्षित करने हेतु निवेदन किया गया है।



