कोविड 19 महामारी के संदर्भ में राष्ट्रव्यापी आऊटरिच अभियान के सफल संचालन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न.


जगदलपुर.
अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा/बलराम मौर्य ने कोरोना योद्धाओं व कोरोना महामारी से प्रभावित घर परिवारों के आर्थिक/ स्वास्थ्यगत वास्तविक स्थिति के आकलन के उद्देश्य से प्रदेश/जिला/गांव पहुंच कर घर परिवार का सर्वे करने तथा राष्ट्रव्यापी आउटरिच अभियान के तहत इस अभियान के सफल संचालन हेतु अविलंब ब्लॉकों/सेक्टर/जोन/बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों की बैठक शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी सुश्री डॉ.प्रीति नेताम, संससदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन की गरिमामय उपस्थिति में नियमानुसार आवश्यक दिशा निर्देश देकर आउटरिच अभियान को सफल बनाने के दिशा निर्देश जारी किए।
↪️ राजीव शर्मा/बलराम मौर्य ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रव्यापी आउटरिच अभियान के तहत आप अपने अपने ब्लॉकों के गांव पारा मोहल्ला टोला में कोरोना योद्धाओं और समन्वयक से संबंधित विभिन्न जानकारियां आपको दिए गए प्रोफार्मा में भरकर अविलंब जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रस्तुत करें जिससे राष्ट्रव्यापी आउट रिच अभियान मिल का पत्थर साबित हो उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जिस उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की है वह आम जनता को राहत पहुँचाने में कारगर साबित होगा कोविड पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्या जाने, परिवार के संक्रमित व्यक्तियों में से किसकी मृत्यु हुई, क्या वह अपने घर का अकेला कमाने वाला था, क्या उसका घर उसी कमाई से चलता था क्या वह परिवार का मुखिया था या लॉकडाउन में किसी ने अपनी नौकरी से हाथ धोया हो, राशन, नौकरी, शिक्षा, वित्तीय सहायता की आवश्यकता हो तथा पीड़ित परिवार को क्या आवश्यकता है और हम कैसे उसकी आवश्यकता की पूर्ति कर सकते हैं और यह कैसे किसके माध्यम से पूर्ण हो पाएगा जैसे विभिन्न जानकारियां आपको जो फॉर्मेट दी गई है उसमें भर कर हमें अवगत कराएं।
↪️ सुश्री प्रीति नेताम व संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्रव्यापी आउटरिच अभियान की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कोरोना को लेकर जो अभियान चलाने का निर्णय लिया वह रचनात्मक कार्य होगा आज कोरोना के कोहराम से लोंगों ने काफी कुछ खोया है कई परिवार, कई घर तबाह व बर्बाद हो चुका है लोग दर दर की ठोकरे खा रहे है लोगों को जीवकोपार्जन में काफी परेशानियां हो रही जिसकी सुध लेने वाला कोई नही राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो कदम उठाया वह उस पीड़ित परिवार के लिए संजीवनी का कार्य करेगी तथा कोरोना पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त कर इस अभियान से पीड़ित परिवार को राहत पहुचाने का कार्य जो कार्य कांग्रेस कर रही है वह मानव धर्म तथा स्वागत योग्य है।
इस बैठक में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक/जोन/सेक्टर/बूथ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button