गोमूत्र से कोरोना का इलाज बताने वाले पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष को हुआ कोरोना

 पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिलीप घोष को रात से ही बुखार है जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुखार होने की वजह से दिलीप घोष का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वो संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा कि घोष को 102 डिग्री बुखार है और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उनका ऑक्सीजन का स्तर सामान्य है। चिंता की कोई बात नहीं है। बता दें कि भाजपा नेता ने पिछले दिनों एक बयान में कहा था कि गोमूत्र पीने से कोरोना वायरस सहित हर तरह के वायरस से लडऩे की शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Related Articles

Back to top button