शराब प्रेमियों के लिए गुड न्यूज़, रायपुर में अंग्रेजी शराब की दुकानें आज से खुलेंगी , आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। अंग्रजी शराब प्रेमियों के बड़ी खबर है। आज से अंग्रेजी शराब दुकान खुल जाएगी। इसको लेकर आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि देशी शराब की फुटकर बिक्री पहले ही शुरू कर दी गई थी, वहीं अब विदेशी शराब की बिक्री को भी दुकानों से सीधे बिक्री की अनुमति दे दी गई है। आबकारी विभाग से जारी आदेश में विदेशी शराब की खरीदी पूर्व में आॅनलाइन के माध्यम से ही कि जा सकती थी, लिहाजा शराब प्रेमियो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, वही देशी शराब दुकान में भीड़ जुट रही थी, इसके मद्देनजर अब विभाग ने विदेशी शराब की बिक्री दुकानों से करने आदेश जारी कर बड़ी राहत विदेशी शराब प्रेमियों को भी प्रदान कर दी है। आबकारी विभाग के विशेष सचिव एमपी त्रिपाठी ने यह आदेश जारी किया है।

Related Articles

Back to top button