चार सालों तक रायपुर में डाॅक्टर ने युवती को बनाया हवस का शिकार, अब गिरफ्तार हुआ शिकायत पर

रायपुर। राजधानी में एक युवती से चार साल तक अपनी हवस बुझाने के बाद अब उसे नजरअंदाज कर दूसरी युवती से शादी करने की फिराक में रहे एक जूनियर डाॅक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डाॅक्टर शादी का झांसा देकर एक फिजियोथेरिपिस्ट युवती को बीते चार साल से अपनी हवस बुझा रहा था। अब जब जूनियर डाॅक्टर का उस युवती से मन भर गया, तो वह शादी करने के मूड में आ गया, जिसके चलते युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डॉक्टर पिछले चार साल से फिजियोथेरेपिस्ट युवती के साथ संबंध में था, अब वह दूसरी लड़की से शादी करना चाहता है। 25 वर्षीय पीड़िता देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट है। जूनियर डॉक्टर गिरीश देशहरे 2017 में वहां इलाज कराने गया था। उसके हाथ में दर्द रहता था। पीड़िता ही गिरीश की फिजियोथैरेपी करती थी। इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ जिसके बाद वह अक्सर युवती से मिलने उसके अस्पताल जाता था।

Related Articles

Back to top button