जनता कांग्रेस जे पार्टी ने सिलगेर गोलीकांड में सरकार को घेरने में लड़ी जमीनी जंग, 22 दिन बाद जांच करने निर्णय


बस्तर के सुकमा जिले में सिरगेल ग्राम में पेसा एक्ट का परिपालन क्यों नहीं – नरेंद्र भवानी
जगदलपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा है कि सिलगेर गोली काण्ड में आज कांग्रेस की सरकार ने 22 दिन बाद चुप्पी तोड़ी है आखिरकार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के दबाव बाद सरकार हरकत में आई है। अब अपने विधायकों साथ बस्तर सांसद के अध्यक्षता में सरकार ने दिए जांच के आदेश !
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ने उक्त घटना को लेकर पहले ही कई गंभीर पहलुओं को प्रदेश के जनता के सामने लाने में सफलता प्राप्त किये। उन्होंने विज्ञप्ति में आगे कहा कि – हर घटना की हमें जानकारी है। 3 निर्दोष ग्रामीणों को गोली मारा गया और बताया गया वहीं ग्रामीण नक्सली थे, वहीं एक गर्भवती महिला जो भगदड़ में गिरी दबी और बाद मे वह गर्भवती महिला की मृत्यु हो गई । इन पहलु पर क्या करेगी सरकार यह देखने योग्य विषय होगा, वहीं कैंप जिसमे कब्ज़ा किया गया है वह पट्टे की भूमि है आखिर क्यूँ ग्रामीणों की जमीनों पर कब्ज़ा कर कैपं खुले यह सवाल यह भी ज्वलंत है ! तो कई सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जिनके ऊपर लाठी चार्ज हुवा और वें लोग अपना उपचार अपने घरो पर कर रहे है उनका न्याय कैसे होगा ! और लगभग 10 से 12 लोग बीजापुर अस्पताल गंभीर रूप घायल होकर उपचार करा रहे है तो वहीं 6 निर्दोष ग्रामीणों को 7 दिन मामले में एफ आई आर कर जेल भी भेजा गया था बादमे ग्रामीणों द्वारा पट्टे देकर जमानत कराई गई ! वहीं ग्राम सिलगेर में पेसा एक्ट कभी उल्लघन हुआ जो सही नहीं है उस पर भी निष्पक्ष जांच होना चाहिए ।
ऐसे बहुत से ज्वलंत विषय है जिसपर उम्मीद है निष्पक्ष जांच होगा और दोषियों पे कार्यवाही भी हो



