रायपुर के युवक की नदी में डूबने से मौत

रायपुर। राजधानी के खारुन नदी में शनिवार को डूबे युवक की लापता लाश मिल गई है। 23 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लाश मिली है। एसडीआरएफ और स्थानीय गोतखोरों की टीम ने युवक की शव बरामद की है।

बता दें कि काठाडीह इलाके के खारुन नदी के साथपाखड़ घाट में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान मोहम्मद असलम खान उम्र 19 वर्ष ताज नगर निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद असलम खान अपने 6-7 दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर को पिकनिक मनाने आया हुआ था। इस दौरान नदी में नहाने उतरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button