रायपुर में गांजा बेचने जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में रविवार को गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर थाना तेलीबांधा इलाके के केनाल रोड के पास घूम रहे थे। आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गांजा की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 83 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक सीजी/04/एल एफ/6953 भी जब्त की गई है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से इतनी बड़ी खेप के संबंध में पूछताथ कर रही है।  पुलिस के मुताबिक दो आरोपी निवासी श्यामनगर तारू भाई चौक के पास थाना तेलीबांधा निखिल यादव उर्फ आशु ( 24 साल) और मनीष सिंह (26 साल)है। तीसरा जीतेन्द्र दास (25 साल)क्रिश्चन कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास श्याम नगर थाना तेलीबांधा रायपुर का रहने वाला है। मुखबीर से सूचना मिली थी कि केनाल रोड के पास कुछ  व्यक्ति कार में गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नसर सिद्धकी के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम ने पकड़ा। वाहन के अंदर 3 व्यक्ति सवार थे। वाहन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के अलग-अलग पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। आरोपियों से गांजा  जब्त कर गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button