छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2824 नए केस मिले,4961स्वस्थ,67 की मौत


रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज कुल 2840 नए मरीज मिले हैं. वहीं 67 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 4961 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 46932 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 140 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार शाम तक जिन 2840 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 140, धमतरी से 110, बलौदाबाजर से 140, रायगढ़ से 168, कोरबा से 143, जांजगीर-चांपा से 155, मुंगेली से 157, सरगुजा से 260, कोरिया से 152, सूरजपुर से 222, बलरामपुर से 151, जशपुर से 170, बस्तर से 125 मरीज की पहचान की गई हैं.छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 4961 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 67 लोगों की मौत हुई
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 965208 हो चुकी हैं. 905361 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 46932 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं. इसके साथ प्रदेश में आज कुल 63402 लोगों का टेस्ट हुआ हैं



