रायपुर के मोवा में फैक्ट्री में लगी भीषण आग

BY-एजेंसी
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा इलाके के फोम फैक्ट्री में शाम करीब साढ़े 6 बजे भीषण आग लग गई. अभी करीब 4 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. जिस कारण आग आस-पास के गोदामों में तेजी से फैल रही है. दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू कर रही है. इस रिहायशी इलाके में करीब 8 ज्वलनशील फैक्ट्रियां संचालित हो रही है. जिससे खतरा और बढ़ गया है. इसलिए समय पर आग बुझाना जरूरी हो गया है. इसके अलावा पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद है.



