कंटेंटमेंट जोन रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में नगर मंडल द्वारा हरी सब्जी और मसाला का किया गया वितरण

जगदलपुर– कंटेनमेंट जोन रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में नगर मंडल भाजपा द्वारा शनिवार को हरी सब्जी और मसाला का वितरण अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे की उपस्थिति में किया गया। रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में कई दिनों से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें 200 परिवार से ऊपर के लोगों को हरी सब्जी भाजपा नगर मंडल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा, कमल पटवा, गणेश काले, रिंकू शर्मा, अमर झा, आशु आचार्य, लोकेश राव, वसीम खान, केतन महानंदी, राहुल बघेल, सुख चंद बघेल,राजेन्द्री महाराणा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button