भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने , कोरोना वारियर्स को बाँटे मास्क, सेनेटाइजर…

BY-नवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर:- कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में भाजपा के सदस्यों द्वारा लगातार राहत कार्य किये जा रहे है। राशन सामग्री के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर जैसे महत्वपूर्ण सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।
आज शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने सदस्यो के साथ मिलकर इस संकट काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे 15 से अधिक सफाई कर्मचारियों को मास्क,सेनेटाइजर, मल्टीविटामिन टेबलेट, हैंड ग्लोब्स ,बिस्किट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया।
राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार उनके टीम की ओर से कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सामग्री का वितरण किया जा रहा है, साथ ही शरीर मे इमियूनिटी की कमी को दूर करने हेतु मल्टीविटामिन टेबलेट भी प्रदान किया जा रहा है।
इस दौरान अखिलेश शुक्ला, कमल पटवा, विनीत शुक्ला, आनंद झा, रमन चौहान राजा यादव विवेक भोजवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button