टूलकिट मामला: कांग्रेस जिस तरह बदले की राजनीति कर रही वह पूर्णतः गलत है- मिर्जा एजाज बेग



रायपुर।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव मिर्जा एजाज बेग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस जिस तरह से बदले की राजनीति कर रही है वह पूर्णता गलत है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के द्वारा पुरजोर तरीके से कांग्रेस की गलत नीतियों एवं क्रियाकलापों को जनता के सामने लाया गया। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता डॉ रमन सिंह जी के साथ है एवं जितने भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ f.i.r. हुई है उसका पूरे छत्तीसगढ़ में ही नहीं पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। भूपेश सरकार एफ.आई.आर वापस ले । जिसके लिए आज पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता 21 मई 2021 को धरना दिया।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव श्री मिर्जा एजाज़ बेग के नेतृत्व मे उनके घर के सामने दोपहर 12:00 से 2:00 बजेधरना दिया गया धरने मे मुख्य रुप से जिला अल्प. सं. मोर्चा विशेष आमंत्रीत सदस्य जनाब हाजी जमील ,मौलाना अमीर बेग , जिला मिडिया प्रभारी जनाब निसार अहमद पप्पु,जिला मंत्री इसराईल खानभाजपा नेता अब्दुल नाहीद ,अल्प.सं.मोर्चा के पुर्व राष्ट्री शोसल मिडिया सदस्य साजिद पठान उपस्तिथ थे । यह हमारा छत्तीसगढ़ सरकार को अल्टीमेटम है कि अपने बदले की राजनीति को बंद करें अन्यथा इसका भारी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें भूपेश सरकार ।



