नारायणपुर विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

BY-नवीन श्रीवास्तव

नारायणपुर. विधायक व छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप जी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि अपने गृह निवास में मनाई गई। सर्वप्रथम राजीव गांधी की फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सभी ने राजीव गांधी को नमन किया। इसके उपरांत विधायक चंदन कश्यप और कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने विचार व्यक्त करते हुए राजीव गांधी के जीवन एवं कार्यशैली पर प्रकाश डाला। और इस दौरान फरसागुड़ा चेक पोस्ट में पुलिस वाले और अन्य कर्मचारी को फल वितरण किए। विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल जनपद सदस्य निलय कश्यप सोशल मीडिया विधायक प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी nsui उपाध्यक्ष ओमकार यादव लखेश्वर ठाकुर, डिजेन्द्र पाढी,नवल कश्यप,गोपाल बैध,कृष्णा, डमरु आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button