भाप से मजबूत होंगे …हौसला,हारेगा कोरोना,विशेष — बस्तर डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा जरूरतमंदों में भाप मशीन का निशुल्क वितरण करने जा रही ह

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव
पूरी दुनियां के साथ देश इस समय में कोरोना महामारी जूझ रहा है छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर में भी इसके खिलाफ अलग अलग स्तर पर जंग जारी है ।ऐसे में कोरोना को परास्त करने के साथ इससे प्रभावित परिवार को हौसला देने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए बस्तर डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा जरूरतमंदों में भाप मशीन का निशुल्क वितरण करने जा रही है।इस विषय में उक्त जानकारी प्रदान करते हुए अंचल के प्रतिष्ठित समाजसेवी नवीन बोथरा ने कहा है कि हमारा उद्देश्य है हिज कठिन समय मे लोगों को मदद दे उनमें यह हौसला भरना है कि वे अकेले नहीं है। यह भाप मशीन प्राथमिकता से उन्हें प्रदान किया जाएगा जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है । विदित हो कि डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी लॉकडाउन के समय से कोरोना के खिलाफ और लोगों को मदद पहुंचाने लगातार जरूरतमंदों राशन वितरण के साथ निशुल्क ब्लड डोनेशन जैसे कार्य भी करती रही है सोसाइटी के नवीन बोथरा श्री बोथरा लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हैं युवा नेता के रूप में उनकी अपनी छवि है भी रही है मशीन वितरण को लेकर उन्होंने आगे कहा कि हमारे तरफ से एक छोटी सी पहल है हमारी संस्था समाज एवं मानवता के लिए इसी तरह सेवा कार्यों को आगे भी करते रहेगी।

Related Articles

Back to top button