सोनू सूद की मदद पर गंजम के DM ने उठाए सवाल,अभिनेता ने कहा- सर, आप दुबारा चेक कर सकते है

BY-एजेंसी

नई दिल्ली. कोरोना काल में पिछले एक साल से लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) पर ओडिशा के गंजम जिले के DM ने उनकी मदद पर सवाल खड़ा किया है. दरअसल, ब्रह्मपुर में सोनू की ओर से एक पेशेंट को बेड अरेंज कराया गया था, जिसकी जानकारी सोनू ने अपने ट्विटर पर दी थी.

इसी पर डीएम की ओर से सोमवार को एक ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया, ‘सोनू सूद द्वारा हमसे कोई संपर्क नहीं किया गया और वह जिस पेशेंट को बेड दिलाने की बात कह रहे हैं वह होम आइसोलेशन में है और स्थिर है. कोई बेड इशू नहीं हुई है.’

डीएम के इस ट्वीट पर सोनू सूद ने रिप्लाई करते हुए एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने पेशेंट की ओर से व्हास्टऐप पर की गई बातों का स्क्रीनशॉट शेयर किया और पोस्ट में लिखा, ‘सर, हमने कभी दावा नहीं किया कि हमने आपसे संपर्क किया, यह जरूरतमंद हैं जिन्होंने हमसे संपर्क किया और हमने उनके लिए बेड की व्यवस्था की. आपके संदर्भ के लिए चैट संलग्न हैं. आपका कार्यालय बहुत अच्छा काम कर रहा है और आप दोबारा जांच सकते हैं कि हमने उसकी भी मदद की थी. आपको उसकी जानकारी मैसेज कर दी है. जय हिन्द.’

बता दें, सोनू सूद एक तरफ जहां कोरोना काल में लोगों की मुफ्त में सेवा करने में जुटे हुए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उनके नाम का गलत फायदा उठाने में लगे हुए हैं. पिछले कुछ महीनों से सोनू सूद इस तरह के लोगों से काफी परेशान भी हैं. सोनू कई बार अपने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ऐसे लोगों को चेतावनी दे चुके हैं, जो उनके नाम से गलत तरीके से पैसे कमाने में जुटे हुए हैं. एक बार फिर सोनू ने लोगों को ऐसे धोखाधड़ी से सावधान किया है.

Related Articles

Back to top button