एम आई सी सदस्य पार्षद आकाश तिवारी के सुपर 30 टीम ने 15 सौ घरों में प्याज बांटी,,,लगातार हो रहा खाद्यान्न वितरण

रायपुर, पं.रविशंकर शुक्ला वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी के द्वारा अपने साथियों से वार्ड के अलग अलग बूथों पर वार्ड वासियों के घरों तक सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए लगभग 1500 घरों में सब्जियां राशन और जरूरत का सामान पहुंचा रहे हैं इस कड़ी में आज लगभग 1.5 टन प्याज प्रति घर एक 1 किलो के हिसाब से वितरण किया गया पार्षद तिवारी ने अपने थर्टी टीम के सभी युवाओं को कोरोना योद्धा निरूपित करते हुए कहा कि वे सब विपरीत संक्रमण काल मे भी अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना वायरस जैसे भयंकर महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं और लोगों को घरों तक राशन अनाज की निस्वार्थ सेवा निरंतर किए जा रहे हैं उन्होंने अपनी पूरी टीम को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा मेरे वार्ड के युवा साथी जिन्होंने मेरा साथ कंधा से कंधा मिलाकर मेरा सपोर्ट किया श्री आकाश तिवारी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह जन सेवा भाव अनवरत आगे भी जारी रहेगा जो मेरे प्यारे वार्ड वासियों के लिए मेरा संकल्प है और मेरी टीम भी सेवाभाव के लिए सदैव वचनबद्ध है कि मेरे वार्ड मे कोई भी वार्डवासी भूखा नहीं सोएगा और ना मैं उन्हें भूखा सोने दूँगा श्री तिवारी ने टीम के निष्ठापूर्वक कार्य और लगन को देखए हुए सभी युवाओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद एवं साधुवाद ज्ञापित किया है जो तन मन धन से रोज जनता की सेवा में लगे हुए।। इस जन सेवा भाव के #सुपर_30 टीम के वीर योद्धा जो दिल से वार्डवासियों के सेवा में जुटे है उनके नाम इस प्रकार है जिनमे मुख्यतः अशरफअली पितांबर चौधरी मोहम्मद हसनैन होमेंद्र सिन्हा अज्जू चौधरी गुलाम हैदर शाहरुख खान निखिल प्रधान देवा रवि डोंगरे राजेंद्र दयाल शब्बीर खान फिरोज भाई तौफीक भाई मोहम्मद सादिक पंकु भाई मोहम्मद मुजीब भाई अकरम भाई लक्षित तिवारी छोटू यादव वाहिद भाई गजेंद्र रजक धीरज रजक रुपेश यादव विक्की जयंत निषाद अजय पांडे अशरफ अली वाहिद भाई दराब खान रमन मदरे अजेंद्र दयाल प्रमुख है

Related Articles

Back to top button