रायपुर पुलिस ने दो युवकों को चाकू समेत किया गिरफ़्तार

रायपुर:  रायपुर के समवेत शिखर के पास रजबंधा मैदान और जिम के पास लोगों को डराने के लिए घूम रहे दो युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।मौदहापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया कि बीती शाम सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला था। जिसके बाद ये दोनों युवक चाकू के साथ अपने घरों से निकलकर लोगों को डराने के लिए समवेत शिखर के पास रजबंधा मैदान और जिम के पास घूम रहे थे। जिसे पेट्रोलिंग पार्टी ने पकड़ा और थाने ले आई।

Related Articles

Back to top button