सांसद कोविड जन सहायता केंद्र का उद्देश्य हो रहा है पूरा…बस्तर सांसद और वॉलेंटियर्स टीम 24 घण्टे कोरोना के खिलाफ डटे मैदान पर..

BY-नवीन श्रीवास्तव
बेड, ब्लड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाई, एम्बुलेंस, शव संबंधी परेशानी,यातायात, चिकित्सकीय परामर्श को लेकर जरूरतमंदों को मिल रही मदद
जगदलपुर ।विगत 18 दिनों से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के सामने साँसद कोविड जन सहायता केंद्र प्रारम्भ किया गया। और इस सहायता केंद्र पर सांसद बस्तर मा.दीपक बैज जी एवं उनके वॉलेंटियर्स की टीम 24 घण्टे सेवा दे रहे है।
किसी को बेड, ब्लड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाई, एम्बुलेंस, शव संबंधी परेशानी,यातायात, चिकित्सकीय परामर्श एवं अन्य प्रकार की सहायता संभाग के समस्त जिले एवं प्रदेश के अन्य जिले में साँसद कोविड जन सहायता केंद्र द्वारा की जा रही है।
मरीज व उनके परिजनों के द्वारा लगातार फोन के माध्यम से सहयोग के लिए आग्रह किया जा रहा है। ऐसे में बस्तर सांसद के वॉलेंटियर्स की टीम सकुशल सहायता के लिए आगे आ रही है।
बीते दिवस इसी कड़ी में राहत भरी खबर
- मोहित देवांगन निवासी लालबाग जगदलपुर
- गणेश नाग निवासी जगदलपुर सरस्वती शिशु मंदिर के पास कन्गोली
- शशि बघेल निवासी कोडनार
- अनूप दास निवासी बाबू सेमरा
साँसद कोविड जन सहायता केन्द्र के अस्थाई एम्बुलेंस की मदद से 4 पेसेन्ट जो कोरोना की जंग जीत चुके उन्हें निःशुल्क,सकुशल घर छोड़ा गया….
छत्तीसगढ़ जीतेगा, कोरोना हारेगा
बस्तर जीतेगा, कोरोना हारेगा



