भाजपा पार्षद दल बैठक जिला कार्यालय एकात्म परिसर में हुई संपन्न



रायपुर : भाजपा पार्षद दल की बैठक आज जिला कार्यालय एकात्म परिसर में सांसद सुनील सोनी, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में कोरोना के संदर्भ में वार्ड की वर्तमान स्थिति और पार्षदों द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की गई. साथ ही इस विषम परिस्थिति में आ रही दिक्कतों को कैसे दूर किया जाए इसको लेकर माननीय सांसद व जिलाध्यक्ष ने सुझाव दिए. सांसद श्री सोनी ने उपस्थित पार्षदों से वार्ड के संदर्भ में चर्चा करते हूँ ” मेरा बूथ कोरोना मुक्त” को लक्ष्य मान कार्य करने का सुझाव दिया. पार्षदों द्वारा वार्डों में किए जा कार्य की तारीफ करते हुए सांसद ने “नर सेवा नारायण सेवा” को इस परिस्थिति में अपना मूलमंत्र बनाने की बात कही।



