रायपुर उत्तर विधानसभा के सभी थानों में पहुंच कर पुलिसकर्मियों को युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शिंदे ने भाप मशीन किया भेंट


रायपुर।रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस ने अध्यक्ष आशीष शिंदे के नेतृत्व में विधानसभा के अंतर्गत आने वाले समस्त थानों में पहुंच कर इस विपदा की घड़ी में अपनी जान जोखिम में ड़ाल कर दिन रात जनता की सुरक्षा और सेवा में लगे पुलिसकर्मियों को सम्मान पूर्वक भाप मशीन भेंट की । अध्यक्ष आशीष शिंदे ने कहा आज इस संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किये बग़ैर अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले हमारे कोरोना योद्धा सम्मानीय पुलिसकर्मियों को इस कोरोना बीमारी में बचाव के लिये उपयोगी भाप मशीन युवा कांग्रेस द्वारा भेंट की गयी है यह एक छोटा सा प्रयास हमारे द्वारा इस कोरोना से जारी जंग में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में किया गया है ।
इसी कड़ी में युवा कांग्रेस ने रायपुर उत्तर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले थानें
तेलीबांधा थाना 50 , तेलीबांधा ट्रैफिक थाना 80 , सिविल लाईन थाना 90 , गोल बाज़ार थाना 37,मौदहापारा थाना 40 , गंज थाना 40 , देवेन्द्र नगर थाना 40, पंडरी मोवा थाना 50 , खम्हारडीह थाना 35 , ट्रैफिक थाना बस स्टैंड 40 , सी एस पी ऑफिस सिविल लाईन 10 ~ कुल ( 512 ) भाप मशीन का वितरण किया गया ।
आगे अध्यक्ष आशीष शिंदे ने कहा की कोरोना से बने इन विपरीत हालातों में पुलिसकर्मियों की भूमिका क़ाबिले तारीफ जो अपने कर्तव्यों के सामने जान जोखिम में डाले हुये है और लगातार जनता के सेवा में डटे हुये है । मैं आशा करता हूँ इस कोरोना के खिलाफ जारी जंग में हम इसी तरह एकजुट होकर एक दूसरे का विश्वास बने तो इस जंग को जल्दी जीत सकते है ।

       

Related Articles

Back to top button