छत्तीसगढ़ में आज मिले 9717 नए मरीज,199 मौते

रायपुर, प्रदेश में मंगलवार को विभिन्न जिलों से 9 हजार 717 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 12 हजार 440 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 7 लाख 40 हजार 283 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 लाख 21 हजार 836 है। मंगलवार को कोविड-19 से 97 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 102 मरीज, इस प्रकार 199 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में मंगलवार को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 63 हजार 811 है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मिलेे 9 हजार 717 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 229, राजनांदगांव से 277, बालोद से 225, बेमेतरा से 88 , कबीरधाम से 324, रायपुर से 509, धमतरी से 252, बलौदाबाजार से 410, महासमुन्द से 270, गरियाबंद से 121, बिलासपुर से 566, रायगढ़ से 847, कोरबा से 507, जांजगीर-चांपा से 534, मुंगेली से 563, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 284, सरगुजा से 406, कोरिया से 743, सूरजपुर से 677, बलरामपुर से 511, जशपुर से 462, बस्तर से 228 , कोण्डागांव से 200, दंतेवाड़ा से 85, सुकमा से 50, कांकेर से 257, नारायणपुर से 41, बीजापुर से 49 और अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button