छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 11,867 नए केस मिले, 12657स्वस्थ,172 की मौत

रायपुर, कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 11,867 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. और 12657 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. वही 172 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.

छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव केस जहां 1.25 लाख से ज्यादा हुई है। आज छत्तीसगढ़ में 12 हज़ार 657 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं। अच्छी बात ये है कि सभी जिलों में अब मरीजों का आंकड़ा 1000 से कम हो गया है। जांजगीर में आज सर्वाधिक 927 नये मरीज मिले हैं, वहीं कोरबा में 815, रायगढ़ में 821 नये केस आये हैं। रायपुर में आज आंकड़ा 871 रहा है, जबकि बिलासपुर में 521, दुर्ग में 674, मुंगेली में 515, सरगुजा में 535 नये मरीज मिले हैं l

रायपुर में आज 29 मौत हुई है, जबकि दुर्ग में 10, बिलासपुर में 15, रायगढ़ में 13, जांजगीर में 14, मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button