आशीष शिंदे ने 100 ऑक्सीमीटर शहर की जनता हेतु कोरोना योद्धा संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को किया भेंट

रायपुर।कोरोना के खिलाफ़ जारी जंग में रायपुर में अहम भूमिका निभाने वाले संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय जी को आज 100 ऑक्सीमीटर आशीष शिंदे (निर्वाचित अध्यक्ष रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस ) के प्रतिनिधि मंडल द्वारा भेट किया गया। पैर में समस्या होने के कारण आशीष शिंदे उपस्थित नही हो पाए। पर उन्होंने कहा है इस संकट की घड़ी में हम सब को एकजुट होकर इस कोरोना के खिलाफ़ जारी जंग का हिस्सा बनना चाहिये तभी हम इस जंग को जीत कोरोना बीमारी पर काबू पा सकेंगे । इसी कड़ी में आज हमने 100 ऑक्सीमीटर शहर की जनता के लिये संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय जी को भेंट किया है ।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे बृजकिशोर , नवीश , टीके भैया , राजेन्द्र , तिलकेश , गोपाल , विक्की , महदेव ।

    

Related Articles

Back to top button