छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 13,846 नए केस मिले, 10894 स्वस्थ,212 की मौत

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज भी कुल 13846 नए मरीज मिले हैं. वहीं 212 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 10894 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 131245 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 987 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज गुरूवार शाम तक जिन 13846 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 987, दुर्ग से 729, राजनांदगांव से 620, बालोद से 403, बेमेतरा से 319, कबीरधाम 382, धमतरी से 393, बलौदाबाजर से 641, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 249, बिलासपुर से 803, रायगढ़ से 954, कोरबा से 921, जांजगीर-चांपा से 1324, मुंगेली से 569, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 349, सरगुजा से 564, कोरिया से 610, सूरजपुर से 487, बलरामपुर से 337, जशपुर से 595, बस्तर से 186, कोंडागांव 281, कांकेर से 503 मरीज की पहचान की गई हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 10894 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 212 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 45 और बिलासपुर जिले में 32 मरीज शामिल हैं l

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 816489 हो चुकी हैं. 675294 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 131245 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं. इसके साथ प्रदेश में आज कुल 61344 लोगों का टेस्ट हुआ हैं.

Related Articles

Back to top button