अब राज्य में आने वाले मंत्रियों को भी दिखानी होगी कोरोना जांच की रिपोर्ट-ममता बनर्जी

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों में तमाम पाबंदियां लागू हैं। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट के बाद गुरुवार को एक बार फिर रिकॉर्ड 4.12 लाख नए मरीज मिले हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 3,982 की जान चली गई है।

मंत्रियों को भी दिखानी होगी कोरोना जांच की रिपोर्ट :ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होगा इसलिए बाहर से आने वाले मंत्रियों या नेता को कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखानी होगी तब ही वे राज्य में प्रवेश कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button