दीपावली के पहले बुलाया जायेगा विधानसभा का विशेष सत्र

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने नए कृषि कानून बनाने का ऐलान किया है। इसे लेकर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी मंत्री रविंद्र चौबे ने दी है l मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी दी है कि दीपावली से पहले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। ​यह विशेष सत्र नए कृषि कानून बनाए जाने को लेकर रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी सरकार के कृषि कानून का खुलकर विरोध किया है।विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों के लिए नए कृषि कानून बनाने का ऐलान किया था। वहीं अब इसे लेकर दीपावली से पहले विधानसभा की बुलाए जाने की जानकारी मंत्री ने मीडिया को दी।

Related Articles

Back to top button