छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 15,274 नए केस मिले, 14376 स्वस्थ,266 लोगों ने तोड़ा दम

रायपुर, कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 15,274 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वही 14376 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.वही 266 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है.रायपुर 3 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आंकड़ा 15 हज़ार के करीब ही अटका हुआ है। प्रदेश में आज 15274 नये मरीज मिले है। वहीं 266 मरीजों की आज मौत भी हुई है।

हालांकि अच्छी बात ये है कि आज 14 हज़ार 376 मरीज स्वस्थ्य भी हुए है। अभी प्रदेश में कुल एक्टिव केस 1 लाख 20 हज़ार सर ज्यादा हैं।जांजगीर में आज प्रदेश में सबसे ज्यादा 1253 मरीज मिले, जबकि कोरबा में आज 1223 नये केस सामने आए। रायपुर में आज 1102, बिलासपुर में 1014, रायगढ़ में 1182 नए मरीज मिले।

रायपुर में आज 63 लोगों की मौत हुई, जबकि दुर्ग में 33 लोगों की जान गई । वहीं रायगढ़ में 20, जांजगीर में 19, कोरबा-बिलासपुर में 15-15, राजनानंदगांव, बालोद और मुंगेली में 11-11, धमतरी में 13 लोगों की मौत हुई।

Related Articles

Back to top button