Breaking: बालोद नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के सुपुत्र की हुई सड़क हादसे में मौत, नगर और समाज मे शोक की लहर-


बालोद- जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित व्यापारी अजय सांखला के 21 वर्षीय सुपुत्र तनय सांखला के सड़क हादसे में हुई मौत से नगर सहित जैन समाज मे शोक की लहर हैं। मिली जानकारी अनुसार 21 वर्षीय तनय सांखला कार से बालोद की तरफ आ रहा था। तभी दल्ली रोड़ स्तिथ पूल से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड काफी तेज थी। जिसकी वजह से कार अनियंत्रित हुई। मौके से तनय को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



