दीपक चौरसिया ने दी CM योगी के बारे में जानकारी तो बॉलीवुड एक्टर ने मारा ताना, जानिए आगे

दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में शनिवार को ऑक्सीजन की कमी से बारह कोविड संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। लगभग यही हाल दिल्ली और देश के कई अस्पतालों का है। सरकारों के प्रयासों के बावजूद भी ऑक्सीजन, आईसीयू बेड्स, जरूरी दवाइयों की कमी से संक्रमित मरीज मर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी यही स्थिति है। जहां एक तरह योगी आदित्यनाथ सरकार यह दावा कर रही है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है तो दूसरी तरफ़ जमीनी हकीकत एकदम उलट है। कुछ दिनों पहले योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद पत्रकार दीपक चौरसिया ने यह खबर ट्विटर पर शेयर की। पत्रकार के ट्वीट पर बॉलीवुड एक्टर और मिर्जापुर फेम विजय वर्मा ने टिप्पणी की है।

दीपक चौरसिया ने योगी आदित्यनाथ के कोविड  निगेटिव होने की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी कोरोना को मात, सीएम योगी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’ उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए विजय वर्मा ने लिखा, ‘लगता है उनको टाइम पर ऑक्सीजन मिल गई। बाकियों का हाल भी पूछ लो जो मर रहे हैं।’

विजय वर्मा के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साहब आलम नाम से एक यूजर ने लिखा, ‘यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि बॉलीवुड का युवा टैलेंट सरकार के खिलाफ बोल रहा है लेकिन जो कथित सुपरस्टार हैं उनमें हिम्मत नहीं कि सरकार के खिलाफ एक लाइन लिख दें या बोल दें।’

Related Articles

Back to top button