1 मई महापौर ने जन्मदिवस के अवसर पर कोरोना महामारी के दौरान खुशी ना मनाने का लिया निर्णय : आशीष शिंदे

  • जन्मदिन के अवसर पर श्री शिंदे ने 100 ऑक्सीमीटर किया भेंट

रायपुर: रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष आशीष शिंदे ने महापौर के जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि रायपुर नगर पालिक निगम के युवा महापौर एज़ाज़ ढेबर ने आज अपने जन्मदिन (1 मई ) को कोई भी केक ,पुष्प गुच्छ और कोई भी उपहार से खुशी नही मनाने का निर्णय लिया है ।
आगे श्री शिंदे ने बताया कि क्योंकि कोरोना से लगातार रायपुर में मौतें हो रही है ।
इस संकट के समय को समझते हुये जनता को इस समय उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराने मेरे ओर से एक छोटा सा प्रयास आज भाई एजाज ढेबर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 100 ऑक्सीमीटर भेंट कर किया गया ।

Related Articles

Back to top button