दिल्ली में कोरोना का तांडव जारी, 412 लोगों की जान एक ही दिन में ले ली, 25219 संक्रमित मरीज

देश में कोरोना वायरस ने अबतक के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के चार लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कई दूसरे देशों ने मदद का हाथ बढ़ाया है। अमेरिका, सिंगापुर, फ्रांस, मिस्र, कनाडा समेत कई देश भारत की मदद कर रहे हैं। वहीं आज से देश में वैक्सीनेशन की तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 18-44 साल की उम्र वाले लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। वहीं मुंबई के बीकेसी से वैक्सीन ना होने की वजह से लोगों को वापस कर भेज दिया गया है। इधर थाईलैंड से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भारत पहुंचे हैं। वहीं महाराष्ट्र के कुछ इलाकों और तमिलनाडु में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से आठ लोगों की मौत हो गई।
कर्नाटक सरकार ने राज्य में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया
कर्नाटक सरकार ने राज्य में साप्ताहिक बाजारों पर प्रतिबंध लगा दिया है। दूध की डेयरियों और आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है।
दिल्ली में कोरोना का कहर
दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 25,219 मामले सामने आए हैं और 412 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 27,421 लोग स्वस्थ भी हुए।
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,379 मामले
मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,379 मामले सामने आए हैं और 102 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 14,562 लोग स्वस्थ भी हुए।
पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,041 नए मामले
पंजाब में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,041 नए मामले सामने आए हैं और 138 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 4,448 लोग स्वस्थ भी हुए।
हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,588 नए मामले सामने आए हैं और 125 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 8,509 लोग स्वस्थ भी हो गए।
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,908 नए मामले
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,908 नए मामले सामने आए हैं और 90 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 5,900 लोग स्वस्थ हुए।
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,847 नए मामले
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,847 नए मामले सामने आए और 172 मौतें दर्ज की गई। इस दौरान 10,582 लोग स्वस्थ भी हुए।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,990 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40,990 नए मामले सामने आए और 271 लोगों की मौत हो गई।



