बस्तर में लगातार बेमौसम बारिश के चलते फसलों की काफी नुक़सान,राज्य सरकार दे किसानों को मुआवजा–भरत कश्यय

जगदलपुर:-बस्तर में लगातार काफी तेज बारिश के चलते फसलों का भारी नुक़सान हुआ है, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” युवा प्रदेशाध्यक्ष STप्रकोष्ठ व मुक्तिमोर्चा जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ने कहा पूरे सीजन में किसान कमरतोड़ मेहनत करके जैसे-तैसे फसल तैयार किये थे लेकिन खेतों में पानी भरने व फसल डूबने के कारण फसल बर्बाद, किसानों के आंखों में आंसू, किसानों का भारी मेहनत से कर्ज लेकर उगाये फ़सल नुकसान, राज्य सरकार अपने स्थानीय स्तर पर सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिलाए सरकार। व राज्य की कांग्रेस सरकार की भारी लापरवाही चलते आज किसान कर्ज से डुबने के कगार पर राज्य सरकार को धान खरीदी 1दिसंबर के जगह जल्द समय पूर्व नवंबर माह से ही धान खरीदी शुरू किया जाना चाहिए था, जिससे सभी किसानों लेम्स में केन्द्रों तक आज पहुंचाये रहते, राज्य की कांग्रेस सरकार नहीं चाहती किसानों को लाभ हो, जब किसानों को धान खरीदी की समय आती है तो सरकार के पास बारदाना की कमी रहती है किसानों से धान नहीं खरीदने का कहीं तरह-तरह की बाहने रहता है, ना ही किसानों को समय से पहले खाद्य उपलब्ध कराया या ना ही धान खरीदी, अधिक देरी होने के कारण आज किसानो को नुक्सान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार के खिलाफ किसानों के साथ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” व मुक्ति मोर्चा जल्द संयुक्त रूप से सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगा।

Related Articles

Back to top button