दिल्ली की 7 विकेट से जीत, पृथ्वी की तूफानी पारी में उड़ा केकेआर, दूसरे स्थान पर अंकतालिका में बनाई जगह

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से केकेआर को हरा दिया है. इसी के साथ दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. टॉस हारकर केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए. जवाब में पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ पारी की मदद से दिल्ली ने 16.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया. पृथ्वी ने 41 गेंदों में 82 रन बनाए.…

पंत 8 गेंदों में 16 रन बनाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर कैच थमा बैठे. पैट कमिंस की गेंद पर उन्हें शिवम मावी ने लपका.

पृथ्वी शॉ लौटे

82 रनों की तूफानी पारी खेलकर पृथ्वी शॉ पवेलियन लौट गए. उन्होंने 41 गेंदों में 3 छक्के और 11 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 82 रनों की पारी खेली.

धवन आउट

47 गेंदों में 46 रन बनाकर शिखर धवन विकेट गंवा बैठे. पैट कमिंस ने उन्हें चलता किया. धवन ने अपनी इस पारी में 1 छक्का और 4 चौके जड़े.

स्कोर अपडेट

दिल्ली ने 10 ओवर में 95 रन बना लिए हैं और अभी सभी 10 विकेट कैपिटल्स के हाथ में हैं. यहां से टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 60 रनों की दरकार है.

पृथ्वी की फिफ्टी

पृथ्वी शॉ ने तूफानी पारी खेलते हुए 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस पारी में उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया.

पहले ओवर में पृथ्वी ने जड़े 6 चौके

पृथ्वी शॉ ने पहले ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लगातार 6 चौके लगाए. शिवम मावी के पहले ओवर में 25 रन आए.

दिल्ली को 155 का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए. आंद्रे रसेल 45 रन और पैट कमिंस 11 रन बनाकर नाबाद रहे. केकेआर के लिए शुभमन गिल ने 43 रनों की पारी खेली. दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और ललित यादव ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, आवेश खान और मार्कस स्टोईनिस को 1-1 विकेट मिले.

कार्तिक आउट

17वें ओवर में दिनेश कार्तिक 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसाया.

स्कोर अपडेट

केकेआर की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं. आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक क्रीज पर मौजूद हैं.

शुभमन को आवेश ने फंसाया

बेहतर लय में दिख रहे शुभमन गिल 43 रन बनाकर आउट हो गए. 13वें ओवर में आवेश खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया.

एक ही ओवर में दो विकेट

पारी के 11वें ओवर में ललित यादव ने केकेआर को दो बड़े झटके दिए. उन्होंने पहले इयोन मॉर्गन को शून्य पर चलता किया. इसके बाद सुनील नरेन को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया.

राहुल त्रिपाठी लौटे पवेलियन

राहुल त्रिपाठी 17 गेंदों में 19 रन बनाकर 10वें ओवर में विकेट गंवा बैठे. मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें चलता किया.

दिल्ली को पहला झटका

पारी के चौथे ओवर में नीतीश राणा के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा. अक्षर पटेल ने उन्हें पंत के हाथों कैच कराया. राणा 12 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए.

दिल्ली ने जीता टॉस

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आज के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों के बीच कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 11 बार दिल्ली को और 14 बार केकेआर को जीत मिली है.

Related Articles

Back to top button