छत्तीसगढ़ मे आज 14893 नए मरीज मिले, 236 की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना के आज भी कुल 14893 नए मरीज मिले हैं. वहीं 236 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 14434 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 119068 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 1456 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. स्वाथ्य विभाग द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई हैं

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार शाम तक जिन 14893 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 1456, दुर्ग से 1046, राजनांदगांव से 1032, बालोद से 434, बेमेतरा से 311, कबीरधाम 455, धमतरी से 531, बलौदाबाजर से 860, महासमुंद से 365, गरियाबंद से 367, बिलासपुर से 1234, रायगढ़ से 997, कोरबा से 1021, जांजगीर-चांपा से 863, मुंगेली से 523, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 224, सरगुजा से 481, कोरिया से 436, सूरजपुर से 461, बलरामपुर से 289, जशपुर से 410, बस्तर से 208, कोंडागांव 142, कांकेर से 569 मरीज की पहचान की गई हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 14434 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 236 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 54 मरीज शामिल हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 682339 हो चुकी हैं. 555489 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 119068 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं.



