मंत्री डॉ डहरिया के कार्यों से प्रभावित होकर वंदना ट्रैक्टर ट्राली संचालक ने दिए 50 नग ऑक्सिजन सिलेंडर

रायपुर।कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी निकायों में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर नगर पालिका परिषद शक्ति के निवासी एवं नगर पालिका अध्यक्ष के पति श्री त्रिलोक चंद जायसवाल (जो कि वंदना ट्राली शक्ति के संचालक भी है ) ने 50 नग ऑक्सिजन आरंग क्षेत्र में संचालित कोविड केयर अस्पताल के लिए प्रदान किया है।

यह कोविड केयर अस्पताल मंत्री डॉ डहरिया के निर्देशन में आरंग में संचालित हो रही है। कोविड-19 केयर सेंटर हेतु 50 नग ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जाने पर मंत्री द्वारा श्री तिलोक चंद जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए के शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में समाजसेवी, उद्योगपति और सक्षम व्यक्ति लगातार मदद के लिए सामने आ रहे हैं। विपत्ति के समय में जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ी सेवा है।

Related Articles

Back to top button