रायपुर: युवक की चाकू मारकर हत्या,आरोपी गिरफ्तार

रायपुरः कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी जिलों में लाॅकडाउन लगा दिया गया है। बावजूद इसके राजधानी रायपुर में अपराधिक मामलों में कमी नहीं आ रही है। आए दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों से चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला आज भी सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है, एक दोस्त ने अपने ही दोस्ती की चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी ।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के मुताबिक घटना खमतराई थाना क्षेत्र के बंधवातलाब की है।



