FEATURED

बस्तर के पूर्व सांसद ब्रम्हलीन स्व.बलीराम कश्यप जी के पुण्यतिथि में शामिल होकर भरत कश्यप ने उनके छायाचित्र पर पुष्पअर्पित कर नमन किया 

 

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-लोहण्डीगुड़ा विकास खण्ड के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं गढ़िया सरपंच भरत कश्यप ने अन्य कार्यकर्ता के साथ आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भानपुरी फरसागुड़ा में ब्रम्हलीन श्रद्धेय दादा स्व०बलीराम कश्यप जी की स्मृति में आयोजित हरि संकीर्तन भागवत कथा में सम्मिलित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कथा श्रवण किया। उनका जीवन जनसेवा और आदिवासी कल्याण को समर्पित रहा,उनकी प्रेरणा हमें सदैव मार्गदर्शित करती रहेगी उनको कोटि कोटि नमन हैं। इस दौरान गढ़िया उपसरपंच संतू कश्यप,पीलूराम बघेल, निरंजन बघेल,लालमन कश्यप, रामसिंह कश्यप, तुलसी मण्डावी,सुमन ठाकुर अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button