छत्तीसगढ़ मे आज 14519 नए मरीज मिले, 183 की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना  के आज भी कुल 14519 नए मरीज मिले हैं. वहीं 183 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 16188 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 122751 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 3081 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. स्वाथ्य विभाग द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई हैं.छत्तीसगढ़ में कोरोना के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार शाम तक जिन 14519 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 3081, दुर्ग से 1659, राजनांदगांव से 885, बालोद से 481, बेमेतरा से 300, कबीरधाम 283, धमतरी से 315, बलौदाबाजर से 625, महासमुंद से 299, गरियाबंद से 368, बिलासपुर से 1260, रायगढ़ से 855, कोरबा से 699, जांजगीर-चांपा से 661, मुंगेली से 287, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 198, सरगुजा से 657, कोरिया से 177, सूरजपुर से 222, जशपुर से 315, बस्तर से 193, कोंडागांव 195, कांकेर से 322 मरीज की पहचान की गई हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना के आज 16188 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 193 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 67 मरीज शामिल हैं.छत्तीसगढ़ में कोरोना  से अब तक कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 588818 हो चुकी हैं. 459600 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 122751 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं.

Related Articles

Back to top button