कुछ छूट के साथ राजधानी में लॉकडाउन बढ़ने के संकेत

रायपुर।रायपुर में लॉकडाउन में वृद्धि होने के संकेत हैं। राजधानी में लॉकडाउन के दौरान संक्रमण दर में क्या असर पड़ा, इसकी समीक्षा के बाद यह सुनिश्चित होगा कि, लॉकडाउन 2 कितने दिनों का हो।
उच्च प्रशासनिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि यह लॉकडाउन बढ़ेगा। संकेत यह भी दिए गए हैं कि लॉकडाउन 2 में कुछ सशर्त छूट शामिल हो सकती है।
राजधानी में 9 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन है, हालाँकि अभी इस पर मंथन जारी है लेकिन माना जा रहा है कि लॉकडाउन 2 की मियाद 26 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है।

Related Articles

Back to top button