लखनऊ के दिल दहलाने वाली तस्वीर पर राज बब्बर ने कहा- सरकार भाषण और विज्ञापन में उलझी रही

उत्तरप्रदेश में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना बेतहाशा गति से बढ़ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया लखनऊ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित श्मशान घाट का है। वायरल वीडियो में एक साथ कई चिताएं जलती हुई दिखाई दे रही रही हैं। वायरल वीडियो पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि सरकार ने लोगों को भाषण और विज्ञापन में उलझा रखा है।

उत्‍तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को लखनऊ में 24 घंटे के अंदर 5433 लोग कोरोना की चपेट में आए। साथ ही 14 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो गई। इसी बीच सोशल मीडिया लखनऊ के भैंसाकुंड श्‍मशान घाट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कई सारी चिताएं एक साथ जलती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो के आधार पर लोग सरकार पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं साथ कई लोग सरकार द्वारा जारी किए गए कोरोना के आंकड़ों पर भी सवाल उठा रहे हैं।

वहीं अब लखनऊ के भैंसाकुंड स्थित श्मशान घाट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार कुछ लोग भैंसाकुंड स्थित श्मशान घाट को चारों तरफ से टिन से घेर रहे हैं ताकि लोग अंदर की तस्वीरों को ना देख सके। बुधवार शाम को भैंसाकुंड स्थित श्मशान घाट में कई सारी चिताओं के एक साथ जलते हुए का वीडियो सामने आने के बाद सरकार की काफी किरकिरी हो गई थी। पत्रकार रोहिणी सिंह ने श्मशान घाट को टिन से घेरने का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

लखनऊ में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमित अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर और एम्बुलेंस उपलब्ध ना हो पाने की वजह से दम तोड़ रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ में एक युवक को अपने 70 साल के कोरोना पीड़ित पिता को ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ इधर-उधर अस्पतालों में बेड के लिए भटकना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी किसी अस्पताल में बेड नहीं मिला। अंत में युवक को अपने पिता के साथ वापस घर लौटना लौटना पड़ा।

Related Articles

Back to top button