शाहबाज ने हैदराबाद के जेब से छीनी जीत, प्वाइंट टेबल पर पहले नंबर पर पहुंची RCB

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना पाई।
आईपीएल 2021 में आज दो अनुभवी कप्तानों के बीच भिड़ंत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है। चैलेंजर्स की तरफ से मैक्सवेल ने अर्धशतक जड़ा।
शाहबाज अहमद का गेम चेंजिंग ओवर
शाहबाज अहमद का दूसरा ओवर बैंगलोर के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है। अहमद ने अपने दूसरे ओवर में तीन खिलाड़ियों को आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर बेयरस्टो आउट हुए और उसके बाद दूसरी और आखिरी गेंद पर मनीष पांडे और अब्दुल समद भी पवेलियन लौट गए।



