छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी,प्रदेश में मिले 14250 मरीज, रायपुर से 3960

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लाख कोशिशों के बाबजूद कोरोना की रफ्तार कम नहीं हो रही है। प्रदेश में आज 14250 नये मरीज मिले हैं, वहीं 24 घंटे में 73 लोगों की जान गई है। छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव मरीज 1 लाख 19 हज़ार हो गए हैं। आज प्रदेश में कुल 2529 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं।छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार शाम तक जिन 14250 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 3960 दुर्ग से 1647, राजनांदगांव से 1254, बालोद से 326, बेमेतरा से 391, कबीरधाम 265, धमतरी से 382, बलौदाबाजर से 686, महासमुंद से 300, गरियाबंद से 333, बिलासपुर से 923, रायगढ़ से 444, कोरबा से 741, जांजगीर-चांपा से448, मुंगेली से 333, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 123, सरगुजा से 214, कोरिया से 198, सूरजपुर से 271, कांकेर से 177 मरीज की पहचान की गई हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज जिन 2529 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 73 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 33 मरीज शामिल हैं.रायपुर में आज 3960 नए मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 1647, राजनांदगांव में 1254 नए मरीज मिले हैं । बिलासपुर में 923, कोरबा में 741 नये मरीज मिले है।रायपुर में 33 और दुर्ग में 11 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े देखिये…..




