डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती भाजपा नगर मंडल,भाजयुमो एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वाधाम पर मनाई गई

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर–14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर भाजपा नगर मंडल व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर एवं अनुसूचित जनजाति बमोर्चा के सयुक्त तत्वधाम पर नयामुण्डा तिरंगा चौक पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर व दिप जलाकर एवम भीमराव अंबेडकर जी अमर रहे नारो के साथ जयंती मनाई गई, जिसने मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव की उपस्थिति में जयंती मनाया गया। किरण देव ने कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती मना रहे हैं ।भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य होना चाहिए कि वह संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों संस्थाओं,राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें। भारत की प्रभुता एकता और अखंडता की रक्षा करें और उसे अक्षुण रखें।इस अवसर पर योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, नरसिंह राव, मनोहर दत्त तिवारी, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव,राजपाल कशेर, शिरीष मिश्रा,केतन महानंदी, सूरज केसरवानी, वसीम खान, लोकेश राव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



